लखनऊ , 28 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित राज्य के लगभग सभी हिस्सों में गुरुवार को तेज धूप निकली और तापमान में बढ़त दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान गर्मी और बढ़ने के आसार हैं।
उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, गुरुवार को आसमान पूरी तरह साफ रहेगा और तेज धूप निकलेगी। बुंदेलखंड एवं पश्चिमी उप्र के कुछ जिलों में तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने का अनुमान है।
उन्होंने बताया कि मौसम शुष्क होने की वजह से तापमान दिन ब दिन बढ़ रहा है। आद्र्रता 80 प्रतिशत तक पहुंच सकती है और इससे वातावरण में उमस भी बढ़ेगी।
मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
राज्य के अन्य प्रमुख शहरों में वाराणसी का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस, इलाहाबाद का 29़ 1 डिग्री, कानपुर का 28़ 2 डिग्री, गोरखपुर का 27़ 7 डिग्री और झांसी का 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath