वायुसेना के हेलीकॉप्टर की अमरोहा में इमरजेंसी लैंडिंग

लखनऊ, 28 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के अमरोहा में गुरुवार को दोपहर में इंडियन एयरफोर्स के एक हेलीकॉप्टर को आपात स्थिति में उतारा गया। हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी बताई गई है। यह हेलीकॉप्टर बरेली से गाजियाबाद के हिंडन जा रहा था।

पुलिस के अनुसार, अमरोहा के थाना आदमपुर के छपना गांव में दिन में करीब एक बजे इंडियन एयरफोर्स के एक हेलीकॉप्टर की कुछ तकनीकी खराबी के कारण इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। यह हेलीकॉप्टर बरेली से गाजियाबाद हिंडन जा रहा था। इसे ठीक करने के लिए इंजीनियर बुलाए गए हैं।

हेलीकॉप्टर संख्या जेट आई 834 में स्वैड्रन लीडर एम. विघ्नेश के साथ फ्लाइंग लीडर अजय सिंह डेनियल व एलएसी रियु सूदन सवार थे। कंट्रोल को सूचना दे दी गई है। गांव में हेलीकॉप्टर उतरने के बाद वहां पर काफी भीड़ भी एकत्र हो गई, जिसे नियंत्रित करने के लिए पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493