100 दिनों में खुले 1 लाख डिजीटल लॉकर

नई दिल्ली, 29 मई (आईएएनएस)। देश में 100 दिनों के अंदर करीब एक लाख लोगों ने बैंकों में डिजिटल लॉकर खुलवाए हैं। यह जानकारी संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने एक प्रेस विज्ञप्ति में दी।

डिजिटल इंडिया विजन के कई पहलों में से एक डिजिटल लॉकर का उद्देश्य भौतिक दस्तावेजों का इस्तेमाल बंद करना है।

डिजिटल लॉकर विभिन्न सरकारी एजेंसियों को किसी व्यक्ति की डिजिटल आधार संख्या से जुड़े दस्तावेज डिजिटल लॉकर में स्थानांतरिक करने की सहूलियत देती है।

गुरुवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि डिजिटल लॉकर के माध्यम से दस्तावेजों की प्रति कभी भी और कहीं से भी प्राप्त की जा सकती है। यह दस्तावेजों की सुरक्षा और सहूलियत की भी गारंटी देता है और डिजिटल माध्यम में आसानी से सत्यापन भी किया जा सकता है।

किसी व्यक्ति के जरूरी दस्तावेज और सर्टिफिकेट जैसे जन्म प्रमाण पत्र, आवास प्रमाण पत्र और दूसरे जरूरी सर्टिफिकेट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आसानी से और कम समय में आवेदन किया जा सकता है।

डिजिटल लॉकर में नकली दस्तावेजों का खतरा नहीं होता और इसमें काफी जगह होती है। इसके अलावा प्राकृतिक आपदा में डिजिटल लॉकर नष्ट होने से बच जाता है, जबकि भौतिक दस्तावेजों के नष्ट होने या गुम होने का भय बना रहता है।

डिजिटल लॉकर के माध्यम से सिम कार्ड, एलपीजी गैस कनेक्शन एवं ड्राइविंग लाइसेंस आसानी से प्राप्त किए जा सकते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493