मप्र में बूंदाबांदी, गर्मी से राहत

भोपाल, 29 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में एक दिन पहले हुई बूंदाबांदी के बाद शुक्रवार को मौसम साफ है और गर्मी से राहत है। मौसम विभाग ने हालांकि आने वाले 24 घंटों में लू का असर बने रहने का अनुमान जताया है।

राज्य में बूंदाबांदी के बाद शुक्रवार सुबह हवाओं के चलने से मौसम खुशगवार हो गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटो में होशंगाबाद, भोपाल संभाग के अलावा खंडवा, खरगौन, बुरहानपुर, देवास, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर में धूल भरी आंधियों के बीच बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं ग्वालियर, चंबल, रीवा, सागर व शहडोल संभाग में लू का असर बना रहेगा।

राज्य में भीषण गर्मी और बीच बीच में हल्की बूंदाबांदी के कारण मौसम में बदलाव का दौर जारी है। शुक्रवार को राजधानी भोपाल का न्यूनतम तापमान 23़ 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राज्य के अन्य प्रमुख शहरों में, इंदौर का न्यूनतम तापमान 26़ 6 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 26 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 28़ 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, गुरुवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 43़ 5 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 41़ 5 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 44़ 3 डिग्री और जबलपुर का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493