शिल्पा रेडियो के माध्यम से बॉलीवुड को ले जाएंगी लंदन

मुंबई, 30 मई (आईएएनएस)। फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी लंदन में लोगों के साथ बॉलीवुड के बारे में बातें साझा करेंगी।

मुंबई, 30 मई (आईएएनएस)। फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी लंदन में लोगों के साथ बॉलीवुड के बारे में बातें साझा करेंगी।

शिल्पा ने 2007 में ब्रिटिश रिएलिटी शो ‘सेलेब्रिटी बिग ब्रदर’ जीता था और वहां लोकप्रियता हासिल कर मशहूर हुई थीं।

शिल्पा बीबीसी रेडियो 2 के विशेष शो में लंदन वासियों से बातें करेंगी।

शिल्पा ने माइक्रो ब्लागिंग वेबसाइट ट्विटर पर इस बात की जानकारी दी, जो सितंबर महीने में प्रसारित होगा।

उन्होंने लिखा, “लंदन में काम कर रही हूं। बीबीसी रेडियो 2 में लंदनवासियों से बॉलीवुड के बारे में बातें कर रही हूं। यह शो सितंबर महीने में प्रसारित होगा।”

शिल्पा ने इस शो के प्रसारण के लिए गायिका लता मंगेश्कर और फिल्मकार करण जौहर से भी बातचीत की। शिल्पा ने कहा कि वह इन दोनों सिनेमाई हस्तियों की आभारी है, जिन्होंने फिल्म में अपनी यात्रा के अनुभव उनके साथ साझा करने के लिए समय निकाला।

शिल्पा ने ट्विटर पर लिखा, “रिकॉर्डिग में काफी मजा आया। मैंने लता मंगेश्कर और करण जौहर से बात की। शो को खास बनाने के लिए आप दोनों का धन्यवाद। मैं आपकी आभारी हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493