लखनऊ , 1 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और राज्य के अन्य हिस्सों में सोमवार को तेज धूप निकली और तापमान में भी बढ़त दर्ज की गई। वहीं, मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटों के दौरान तापमान और बढ़ने के साथ धूल भरी आंधियां भी चल सकती हैं।।
उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता ने बताया कि दिन में तेज धूप निकलेगी और तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की बढ़त दर्ज की जा सकती है। उप्र के कई हिस्सों में धूल भरी आंधियां भी चल सकती हैं।
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
राजधानी के अलावा राज्य के अन्य प्रमुख शहरों में वाराणसी का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस, इलाहाबाद का 28 डिग्री सेल्सियस, झांसी का 29 डिग्री सेल्सियस और गोरखपुर का 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath