ह्युंडई की बिक्री 1.5 फीसदी बढ़ी

नई दिल्ली, 1 जून (आईएएनएस)। ह्युंडई मोटर इंडिया (एचएमआईएल) ने सोमवार को कहा कि मई महीने में उसकी बिक्री 1.5 फीसदी बढ़ी।

कंपनी ने मई 2015 में 52,515 कारें बेची। यह संख्या एक साल पहले समान अवधि में 51,718 थी।

कंपनी के बिक्री एवं विपणन वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव ने कहा कि मई में लगातार चौथे महीने कंपनी ने 10 हजार से अधिक एलाइट और एक्टिव ब्रांड बेचे हैं।

कंपनी ने कहा कि मई महीने में उसकी घरेलू बिक्री 3.4 फीसदी बढ़ी। कंपनी ने भारतीय बाजार में इस दौरान 37,450 कारें बेची। यह संख्या एक साल पहले समान अवधि में 36,205 थी।

हालांकि कंपनी का निर्यात आलोच्य महीने में 2.9 फीसदी घटकर 15,065 वाहनों का रहा, जबकि एक साल पहले के समान महीने में निर्यात 15,513 वाहनों का हुआ था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493