‘ये है इंडिया’ में मोदी की भूमिका निभाएंगे मोहन अगाशे

मुंबई, 1 जून (आईएएनएस)। ‘त्रिमूर्ति’, ‘अब तक छप्पन’, ‘गंगाजल’ और ‘रंग दे बसंती’ जैसी फिल्मों में महत्ती भूमिका निभा चुके अभिनेता मोहन अगाशे ‘ये है इंडिया’ फिल्म में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भूमिका निभाएंगे।

इसके सह-निर्देशक लोह हर्ष हैं।

अगाशे ने आईएएनएस को बताया, “पहली बार निर्देशन कर रहे लोगों की फिल्म में काम करने में एक हमेशा एक जोखिम होता है, लेकिन लोम हर्ष की ईमानदारी एवं लगन ने मुझे तुरंत प्रभावित किया। फिल्म निर्माताओं ने पटकथा को संवारने-निखारने विशेषकर किरदारों को बेहरतरीन तरीके से सांचे में उतारने के लिए बहुत मेहनत की।”

वह कहते हैं कि फिल्म की कहानी ने उनमें रुचि पैदा की।

अगाशे ने कहा, “मैं ‘ये है इंडिया’ में प्रधानमंत्री की भूमिका निभा रहा हूं। मैं जो किरदार निभा रहा हूं, वह बहुत रोचक लगा, इसलिए मैंने इसे एक मौका देने का फैसला किया।”

लोम हर्ष एवं जी.के. योगेश निर्देशित ‘ये है इंडिया’ लोम हर्ष एवं संदीप चौधरी डीएलबी फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड बैनर तले मिलकर बनाएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493