हटाए गए रूस फुटबाल संघ के अध्यक्ष

मास्को, 1 जून (आईएएनएस)। रूस फुटबाल संघ (आरएफयू) के अध्यक्ष निकोलाई टॉल्स्टॉय को मास्को सम्मेलन के दौरान निंदा प्रस्ताव पर मतदान के जरिए क्लब से हटा दिया गया।

समाचार एजेंसी एफे ने रविवार को स्थानीय मीडिया में आई रपट के अनुसार बताया है कि कुल 235 प्रतिनिधियों ने टॉल्स्टॉय के खिलाफ मतदान किया, जो उन्हें हटाए जाने के लिए अपेक्षित संख्या से 10 अधिक है।

टॉल्स्टॉय सितंबर, 2012 से आरएफयू के अध्यक्ष थे।

रूसी खेल मंत्रालय और रूसी लीग के विजेता जेनिट सेंट पीटर्सबर्ग ने टॉल्स्टॉय को तत्काल हटाए जाने का दबाव बनाया था।

टॉल्स्टॉय की अध्यक्ष रहने के दौरान काफी आलोचनाएं हुईं और आरएफयू की मौजूदा आर्थिक संकट के लिए टॉल्स्टॉय को मुख्य जिम्मेदार माना गया।

आरएफयू इस समय लाखों डॉलर के कर्ज में डूबा हुआ है। परिणामस्वरूप रूस की राष्ट्रीय फुटबाल टीम के मुख्य कोच फैबियो कैपेलो को कई महीने से वेतन नहीं दिया जा सका है।

इसके चलते कैपेलो यूरो कप-2016 के क्वालीफाईंग टूर्नामेंट से ठीक पहले इस्तीफा देने वाले हैं।

रूस के सहायक खेल मंत्री यूरी नागोर्नी ने टॉल्स्टॉय के निष्कासन की मांग की थी और कहा था, “स्टेडियम में दर्शकों की संख्या में गिरावट आई है और मीडिया में सिर्फ घोटालों की ही खबरें हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493