नाडियाडवाला की ‘बागी’ में तेलुगू अभिनेता सुधीर

चेन्नई, 1 जून (आईएएनएस)। तेलुगू फिल्मों के अभिनेता सुधीर बाबू बॉलीवुड फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला की अगली फिल्म ‘बागी’ में एक अहम भूमिका में लिए गए हैं।

‘बागी’ में टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में हैं।

सुधीर बाबू को तेलुगू की ‘प्रेमा कथा चित्रम’ और ‘मोसागाल्लाकु मोसागादू’ फिल्म के लिए जाना जाता है।

एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “सुधीर ने फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। उनकी भूमिका के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। फिल्म में उनके बहुत से दृश्य टाइगर के साथ हैं।”

एक आंतरिक सूत्र ने बताया कि फिल्म में सुधीर शायद खलनायक की भूमिका निभा रहे हैं।

सुधीर बाबू को फिलहाल तेलुगू की अपनी रोमांटिक फिल्म ‘कृष्णम्मा कालीपिंडी इद्दरिनी’ की रिलीज का इंतजार है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493