पाकिस्तान की गोलाबारी में बीएसएफ जवान घायल

जम्मू, 1 जून (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान रेंजर्स की गोलीबारी में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का जवान गंभीर रूप से घायल हो गया।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी की घटना अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में हुई। गोलीबारी में घायल जवान ए.के. राभा को अस्पताल भेजा गया है।

अधिकारी ने कहा, “पाकिस्तान रेंजर्स बीएसएफ की बोबिया सीमा चौकी को छोटे और स्वचालित हथियारों का उपयोग कर निशाना बना रहे हैं।”

अधिकारी ने यहां पर आईएएनएस को बताया कि बीएसएफ ने भी पाकिस्तान की गोलीबारी का जवाब दिया।

पाकिस्तान की सेना से सोमवार सुबह पुंछ जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर दो बार संघर्षविराम का उल्लंघन किया। इस घटना में कोई हताहत अथवा किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493