पंजाब, चंडीगढ़ में फुहारों से मौसम सुहावना

चंडीगढ़, 2 जून (आईएएनएस)। कुछ इलाकों में फुहारें पड़ने से मंगलवार सुबह चंडीगढ़ शहर और पंजाब एवं हरियाणा राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम सुहावना है।

मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार, मंगलवार को क्षेत्र में बदली छाई है।

सोमवार को अधिकांश इलाकों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिली। अधिकांश इलाकों में अधिकतम तापमान 36 से 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जहां यह पहले 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक था।

चंडीगढ़ में सोमवार को अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री, जबकि हरियाणा के भिवानी में 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पंजाब के अमृतसर शहर में अधिकतम तापमान 39 डिग्री, जबकि लुधियाना में 38.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि अगले दो दिनों तक कुछ इलाकों में बादल छाने एवं बारिश होने की संभावना बनी रहेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493