नई दिल्ली, 2 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को इटली वासियों को उनके गणतंत्र दिवस के मौके पर बधाई दी।
मोदी ने एक संदेश में कहा, “इटली के गणतंत्र दिवस पर इसके लोगों को मेरा गर्मजोशी भरा अभिवादन एवं शुभकामनाएं।”
द्वितीय विश्वयुद्ध खत्म होने के बाद दो जून, 1946 को इटली वासियों ने राजशाही के खिलाफ एवं जनतंत्र के हक में मतदान किया।
dharmpath.com dharmpath