उप्र : प्रेमी-युगल ने फांसी लगा ली

लखीमपुर खीरी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ईसानगर के रहने वाले एक युवक-युवती के बीच काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे, पर गोत्र अलग-अलग होने की वजह से दोनों के परिवार वाले इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थे।

बताया जाता है कि 5 जून को युवती की बारात आनी थी। मंगलवार रात दोनों युवक-युवती अपने-अपने घर से निकले और गांव के बाहर एक पेड़ में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।

बुधवार सुबह ग्रामीणों ने दोनों के शव पेड़ से लटकते देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493