दुष्कर्म का आरोपी दूल्हा मंडप से गिरफ्तार, जेल

बताया जाता है कि पत्थलगांव के समीप घरजियाबथान के हीरापुर में पदस्थ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने 3 जून को पत्थलगांव में दैहिक शोषण के इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

थाना प्रभारी राजेश मरई ने बताया कि महिला बाल विकास विभाग में कार्यरत लगभग 38 वर्षीय इस महिला ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि रायगढ़ जिले के पुसलदा गांव में रहने वाला लक्ष्मण भोई उम्र 25 वर्ष नामक आरोपी उसे विवाह का झांसा देकर दो साल से दैहिक शोषण कर रहा है।

पुलिस ने महिला की शिकायत पर दुष्कर्म का अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश में पुसलदा गांव में दबिश दी थी। यहां पर पुलिस को आरोपी के विवाह की सूचना मिली, जिस पर पुसौर के तिलिमिली गांव में पहुंच कर पूछताछ शुरू की गई।

तिलमिली गांव में आरोपी के विवाह की रस्में चल रही थी। यहां पर विवाह की इन रस्मों के बीच आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस उसे पत्थलगांव लेकर आई। दुष्कर्म के मामले में लक्ष्मण भोई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493