भोपाल में अस्मत बचाने दम्पति कूदे चलते डंपर से

भोपाल, 7 जून(आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक दंपत्ति को डंपर में लिफ्ट महंगा पड़ गया। डंपर में सवार लोगों ने गर्भवती महिला की अस्मत लूटने की कोशिश तो वे चलते डंपर से कूद गए। महिला की हालत गंभीर है और उसका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पुलिस ने कहा कि एक दंपत्ति ने शनिवार रात को बरखेडा पठानी से भोपाल आने के लिए डंपर से लिफ्ट ली। डंपर में चालक के अलावा भी कुछ लोग थे, जिन्होंने चलते डंपर में महिला से छेड़छाड़ शुरू कर दी। इतना हीं नहीं भोपाल आने पर डंपर चालक ने वाहन को नहीं रोका। पति का आरोप है कि वे उसकी पत्नी से दुष्कर्म करना चाहते थे तभी वह दोनों चलते डंपर से कूद गए। महिला गर्भवती है और उसे गंभीर चोटें आई हैं।

कोलार थाने के प्रभारी अखिलेश मिश्रा ने पत्रकारों को बताया कि जिस डंपर में यह घटना हुई है उसका पता चल गया है और पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। महिला का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493