नई दिल्ली, 8 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह मौसम गर्म रहा और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने दिनभर वातावरण गर्म रहने के आसार जताए हैं।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, “आसमान साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।”
वातावरण में आद्र्रता सुबह 8.30 बजे 47 फीसदी दर्ज की गई।
शहर में रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 42.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath