भोपाल, 8 जून(आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित अन्य स्थानों पर मौसम के मिजाज में बदलाव कारण सोमवार को उमस बढ़ गई है। वहीं मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में धूल भरी आंधी के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है।

राज्य में पिछले दो दिनों में आसमान पर हल्के बादलों के छाए रहने से उमस का असर बना हुआ है। बीच-बीच में चलने वाली हवाएं राहत दे रही हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, सागर संभाग व रतलाम में लू का असर भी बना रह सकता है।
मौसम विभाग ने राज्य में मानसून के 15 जून के बाद दस्तक देने की संभावना जताई है। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि अरब सागर में बना वेदर सिस्टम उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है जिससे राज्य में मानसून आने में देरी हो रही है, वहीं बंगाल की खाड़ी पर बने उपरी चक्रवात से राज्य का मौसम बदल सकता है।
इधर, राजधानी भोपाल का सोमवार को न्यूनतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 24.5, ग्वालियर का 27.2 डिग्री और जबलपुर का 29.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। रविवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 40.5 डिग्री, ग्वालियर का 44.2 डिग्री और जबलपुर का 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath