‘काका मुत्तै’ के बाल कलाकार धोनी से मिले

मुंबई, 9 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता तमिल फिल्म ‘काका मुत्तै’ के बाल कलाकार रमेश और विग्नेश का अपनी पसंदीदा हस्ती भारतीय क्रिकेटर एम.एस. धौनी से मिलने का सपना पूरा हो गया।

बाल कलाकार रमेश ने कहा, “धौनी सर से हुई यह मुलाकात कमाल की थी। वह हमारे साथ बहुत दोस्ताना एवं विनम्र थे। उन्होंने हमें बधाई दी और गले लगाया। हमारे लिए यह सपना पूरा होने जैसा था।”

विग्नेश ने कहा कि उन्हें तो यकीन ही नहीं हुआ कि धौनी उनसे बात कर रहे हैं। उन्होंने इसे सपना जान स्वयं को चिकोटी भी काटी।

‘काका मुत्तै’ के प्रस्तोता फॉक्स स्टार स्टूडियोज को जब पता चला कि बाल कलाकार धौनी के मुरीद हैं, तो उसने उनकी धौनी से मुलाकात कराने की व्यवस्था की।

रमेश और विग्नेश यहां हाल में डी.वाई. पाटिल स्टेडियम में ‘काका मुत्तै’ के निर्देशक एम. मणिकंदन के साथ धौनी से मिले।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493