बिहार में ट्रक और स्कॉर्पियो की टक्कर, 4 मरे

मोतिहारी, 10 जून (आईएएनएस)। बिहार में पूर्वी चंपारण जिले के केसरिया थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक ट्रक और स्कॉर्पियो की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

केसरिया के थाना प्रभारी ललित कुमार ने बताया कि पटना से कुछ लोग स्कॉर्पियो से एक विवाह समारोह में भाग लेने बगहा जा रहे थे, तभी बिहिया बाजार के समीप विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक से स्कॉर्पियो टकरा गई।

उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में घटनास्थल पर ही चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। सभी घायलों को मोतिहारी सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

ट्रक को पुलिस ने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद ट्रक का चालक और सह चालक फरार बताया जा रहा है। सभी मृतक पटना के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493