बप्पी लाहिड़ी को मिलेगा लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

मुंबई, 10 जून (आईएएनएस)। ‘आई एम अ डिस्को डांसर’, ‘तम्मा तम्मा लोगे’ और ‘ऊह ला ला ला’ जैसे मशहूर गाने देने वाले गायक-संगीतकार बप्पी लाहिड़ी को सैन फ्रांसिस्को ग्लोबल मूवी फेस्ट में लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से नवाजा जाएगा। वह कहते हैं कि इस तरह की प्रशंसा उन जैसे दिग्गजों को जिंदा रखे हुए है।

बप्पी ने एक बयान में कहा, “अच्छा लगता है कि जब दर्शक आपको प्यार देते हैं। यही प्रशंसा हमें जिंदा और सक्रिय रखती है। मैं अगस्त में होने वाले सैन फ्रांसिस्को ग्लोबल मूवी फेस्ट को लेकर बहुत उत्साहित हूं।”

फिल्मोत्सव सात से 14 अगस्त तक आयोजित होना है।

इसमें बप्पी अपनी नवीनतम एलबम ‘स्लमस्र्ट्स’ से सनसनी भी पैदा करेंगे।

उन्होंने कहा, “मैं 36 सालों से मुंबई में हूं। ‘स्लमस्र्ट्स’ उन बच्चों को मेरा नमन है, जिनके दिलों में जुनून और होंठों पर सरगम है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493