मुंबई, 10 जून (आईएएनएस)। चर्चित बॉलीवुड अभिनेता अनु कपूर आगे विनोद कापड़ी निर्देशित राजनीतिक व्यंग्य ‘मिस टनकपुर हाजिर हो’ में नजर आएंगे। उन्होंने फिल्म के ट्रेलर को सराहने के लिए अमिताभ बच्चन को धन्यवाद दिया।
अनु ने कहा, “हम फिल्म को सराहने एवं इसके बारे में रिट्वीट करने के लिए प्रोडक्शन, निर्देशक और मेरी ओर से अमिताभ बच्चन एवं राजू हिरानी (राजकुमार हिरानी) के आभारी हैं।”
फिल्म का प्रचार करते हुए अनु ने अपनी भूमिका के बारे में थोड़ी सी जानकारी दी। उन्होंने बताया, “मैं नेता बनने की हरसत रखने वाले व्यक्ति की भूमिका में हूं। वह टूटी-फूटी इंग्लिश जानता है। वह एक ताकतवर, रौबदार एवं भ्रष्ट आदमी है।”
सच्ची घटनाओं से प्रेरित ‘मिस टनकपुर हाजिर हो’ के केंद्र में हरियाणा के एक गांव की प्रेम कहानी है। फिल्म 26 जून को रिलीज होनी है।
dharmpath.com dharmpath