मप्र में प्रेमी जोड़े के शव मिले, ऑनर किलिंग की आशंका

टीकमगढ़, 11 जून(आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में एक युवक और युवती की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दोनों पड़ोसी थे। आशंका है कि मौत की वजह ऑनर किलिंग (सम्मान के नाम पर हत्या) हो सकती है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील तिवारी ने आईएएनएस को बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही हत्या के तरीके के बारे में कहा जा सकेगा। पुलिस दोनों मृतकों के बीच संबंधों सहित अन्य बिंदुओं की भी जांच करेगी।

पुलिस ने कहा कि मोहनगढ़ थाना क्षेत्र के हनुपुरा में गुरुवार की सुबह एक प्रेमी जोड़े के शवों को बरामद किया गया। इनकी शिनाख्त हनुपुरा निवासी बड़ी राजा और भान सिंह के रूप में हुई। दोनों की गोली मारकर हत्या की गई है। बड़ी राजा की गुरुवार को शादी होनी थी।

पुलिस ने बताया कि बड़ी राजा और भानु का मकान आमने-सामने है। दोनों के परिजनों के मुताबिक, दोनों ही बीती रात से लापता थे। गांव में दोनों के बीच करीबी रिश्ते होने की बात भी दबी जुबान में कही जा रही है, जो ऑनर किलिंग का कारण हो सकती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493