कर्नाटक में बारिश के आसार

बेंगलुरू, 12 जून (आईएएनएस)। कर्नाटक के अधिकतर इलाकों में शुक्रवार को बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि तटीय कर्नाटक, दक्षिण कर्नाटक और उत्तरी कर्नाटक के कुछ स्थानों पर बारिश और गरज के साथ बौछार पड़ने की संभावना है।

इसके अलावा मौसम विभाग ने शुक्रवार को बेंगलुरू में बादल छाए रहने का भी अनुमान जताया है।

अधिकारियों ने कहा कि गुरुवार को कर्नाटक में एक मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई।

अधिकारियों ने कहा कि कर्नाटक में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

बेंगलुरू में गुरुवार को अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493