मुंबई में बारिश से राहत, पर एक मौत

मुंबई, 12 जून (आईएएनएस)। मुंबई में गुरुवार आधी रात से शुरू हुई बारिश शुक्रवार सुबह तक जारी रही। बारिश ने हालांकि लोगों को गर्मी से राहत दी है, लेकिन पालघर जिले में एक बच्ची की जान भी बारिश के कारण ढही दीवार में दबकर हो गई, जिसे घर में मातम पसरा है।

बारिश की वजह से पालघर जिले में वाडा के पतीलारी गांव में एक घर की दीवार ढह गई, जिससे सोनाली एच. चव्हाण नामक बच्ची की उसमें दबकर जान चली गई।

बारिश के कारण मध्य रेलवे की उपनगरीय सेवा प्रभावित भी हुई और सुबह के व्यस्तम समय में रेलवे की सिग्नल प्रणाली गड़बड़ा गई।

शहर के कुछ हिस्सों में पानी भर जाने और कम दृश्यता के कारण पूर्वी और पश्चिमी एक्सप्रेस राजमार्गो तथा उत्तरी-दक्षिणी व मुख्य मार्गीय सड़कों पर यातायात धीमा रहा।

मौसम विभाग के मुताबिक, बारिश की वजह से यहां तापमान लुढ़ककर 25.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

मौसम विभाग के अधिकारी ने इस सप्ताहांत मुंबई और अन्य तटीय क्षेत्रों में बारिश और गरज के साथ बौछार पड़ने का अनुमान जताया है।

सिंधुदुर्ग, रत्नागिरी, रायगढ़, ठाणे और पालघर जिलों सहित तटीय कोंकण क्षेत्र में पहले ही मानसून दस्तक दे चुका है, जिससे इन इलाकों में तेज बारिश हुई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493