भाजपा दिल्ली को कूड़े का ढेर बनाना चाहती है : आप

नई दिल्ली, 12 जून (आईएएनएस)। आम आदमी पार्टी (आप) ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत नगरनिगम (एमसीडी) पर आरोप लगाया कि यह दिल्ली को कूड़े के ढेर में तब्दील करने की कोशिश कर रही है और भ्रष्ट संस्था की सूची में सबसे ऊपर है।

आप नेता संजय सिंह ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भाजपा नीत एमसीडी ने दिल्ली को कूड़े के ढेर में तब्दील कर दिया है और इसे अपनी आपराधिक भूल की कीमत चुकानी होगी।

सिंह ने कहा, “आरटीआई कार्यकर्ता के आवेदन के बाद मिली जानकारी में पता चला है कि दिल्ली नगरनिगम भ्रष्टाचार की सूची में शीर्ष पर है। प्रधानमंत्री द्वारा स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत करने के बावजूद यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि सफाई विभाग और इसके कर्मचारियों की हालात को ठीक करने के लिए कुछ भी नहीं किया गया है।”

आप नेता दिलीप पांडे ने मुद्दे पर भाजपा की भूमिका की जांच की मांग की और यह आरोप लगाया कि कर्मचारियों के वेतन की धनराशि का इस्तेमाल अन्य उद्देश्यों के लिए किया गया है।

केंद्रीय वित मंत्री अरुण जेटली की तरफ इशारा करते हुए कहा कि उन्होंने एमसीडी को 2,000 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं, लेकिन अबतक लाभार्थियों तक एक रुपया भी नहीं पहुंचा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493