नोएडा में कपड़ा कारखाने में आग लगी

नोएडा, 13 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में शनिवार को एक कपड़ा कारखाने में आग लग गई।

एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली से लगे हुए नोएडा के सेक्टर 63 में एक निजी इमारत में आग लगने की सूचना शनिवार तड़के चार बजे के आसपास मिली।

अधिकारी ने बताया कि आठ से 10 दमकल वाहनों को आग बुझाने के लिए भेजा गया और आखिरी सूचना मिलने तक दमकल की गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिशों में जुटी हुई थीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493