जम्मू एवं कश्मीर में पूर्व आतंकवादी की हत्या

श्रीनगर, 14 जून (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के सोपोर कस्बे में रविवार को अज्ञात बंदूकधारियों ने एक पूर्व आतंकवादी की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने श्रीनगर में आईएएनएस को बताया, “अज्ञात बंदूकधारियों ने जम्मू एवं कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (जेकेएलएफ) के पूर्व आतंकवादी मेहराजुद्दीन दार को आज सुबह सोपोर में उसके मकान के बाहर गोली मार दी। दार की मौके पर ही मौत हो गई।”

पिछले छह दिनों के अंदर अज्ञात बंदूकधारियों द्वारा रहस्यमयी तरीके से हत्या का यह तीसरा मामला है।

बंदूकधारियों ने इससे पहले मंगलवार (नौ जून) को सोपोर में ही एक और पूर्व आतंकवादी अल्ताफ शेख की हत्या कर दी थी।

वहीं, कट्टरपंथी अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी की तहरीक-ए-हुर्रियत पार्टी के कार्यकर्ता खुर्शीद अहमद भट्ट की सोपोर के बोमई में शुक्रवार, 12 जून को हत्या कर दी गई थी।

हत्या की इन घटनाओं की जिम्मेदारी किसी भी आतंकवादी संगठन ने नही ली है। वहीं, गिलानी का आरोप है कि इन हत्याओं के पीछे भारतीय एजेंटों का हाथ है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493