केविन हार्ट ने मैराथन के लिए प्रशंकों को आमंत्रित किया

लॉस एंजेलिस, 14 जून (आईएएनएस)। अभिनेता-हास्य कलाकार केविन हार्ट ने अपने ट्विटर के 1.96 करोड़ प्रशंसकों को अटलांटा की पांच किलोमीटर लंबी मैराथन दौड़ में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट कॉ डॉट यूके’ के मुताबिक, केविन (35) ने शुक्रवार सुबह ट्वीट कर अटलांटा के पाएडमोंट पार्क के आसपास दौड़ में उनके साथ भाग लेने के लिए अपने प्रशंसकों को आमंत्रित किया।

उन्होंने लिखा, “आइए, हम इस सुबह पांच किलोमीटर की दौड़ पूरा करने वाले हैं।”

हार्ट ने सिर्फ उन्हीं लोगों को दौड़ में भाग लेने के लिए कहा, जो इसे लेकर गंभीर हैं।

उन्होंने लिखा, “मैं इसे लेकर गंभीर हूं। यह स्वास्थ्य के बारे में हैं, अपने आप को चुनौती दीजिए।”

हार्ट ने यह मैराथन अपने साझेदार रैली हेल्थ के साथ मिलकर आयोजित की है। इसमें 100 से अधिक लोगों ने हिस्सा लेने में सहमति जताई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493