काजोल के साथ काम कर यादों में खोए शाहरुख

मुंबई, 14 जून (आईएएनएस)। बॉलीवुड के ‘बादशाह’ शाहरुख खान करीब पांच साल बाद अभिनेत्री काजोल के साथ ‘दिलवाले’ फिल्म में काम करके पुरानी यादों में खो गए। दोनों की साथ में पिछली फिल्म ‘माय नेम इज खान’ थी।

शाहरुख (49) ने शनिवार को ट्विटर पर एक फोटो कोलाज पोस्ट किया। यह कोलाज ‘बाजीगर’ (1993) से शुरू होकर ‘करण अर्जुन’ (1995), ‘दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ (1995), ‘कुछ कुछ होता है’ (1998) और ‘माय नेम इज खान’ (2010) तक का उनका सफर बयां करता है। उनकी ‘दिलवाले’ इस साल क्रिसमस पर रिलीज होगी।

शाहरुख ने कोलाज के कैप्शन में लिखा, “कभी कभी उन सफर पर विचार करना अच्छा होता है, जो आपको एक नई मंजिल पर ले जाते हैं।”

शाहरुख ने शुक्रवार को ‘दिलवाले’ के सेट पर काजोल की मौजूदगी वाला एक फोटो यह कहते हुए पोस्ट किया, “हमारी उम्र को हमारे दोस्तों से आंकें, वर्षो से नहीं। हमारी जिंदगी को हमारी मुस्कान से आंकें, आंसुओं से नहीं। लेनन (इंग्लिश गायक)। उस उसूल से यह टीम चिरयुवा है।”

‘दिलवाले’ में वरुण धवन, कृति सानन, बोमन ईरानी और जॉनी लीवर भी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493