मप्र : सड़क दुर्घटना में 4 की मौत

धार, 15 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के धार जिले में एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे मोटरसाइकिल पर सवार चार लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक महिला, एक बच्चा और दो पुरुष शामिल हैं।

अमझेरा थाना प्रभारी आर. एस. बोराना ने सोमवार को आईएएनएस को बताया कि रविवार देर रात इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर खाकडी गांव के पास एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी थी। दुर्घटना में मोटरसाइकिल पर सवार विक्रम भील, पत्नी गौरी, बेटा सुरेश और भाई खुशराम की मौके पर ही मौत हो गई।

बोराना ने बताया कि जोरना निवासी विक्रम परिवार के साथ मोटरसाइकिल पर इंदौर से लौट रहा था, तभी धार से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी और मौके से फरार हो गया। वाहन की तलाश जारी है। सभी मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिए गए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493