स्टटगार्ट, 15 जून (आईएएनएस)। भारत के टेनिस स्टार रोहन बोपन्ना स्टटगार्ट ओपन टेनिस टूर्नामेंट का पुरुष युगल खिताब जीतकर खुश हैं।
स्टटगार्ट, 15 जून (आईएएनएस)। भारत के टेनिस स्टार रोहन बोपन्ना स्टटगार्ट ओपन टेनिस टूर्नामेंट का पुरुष युगल खिताब जीतकर खुश हैं।
बोपन्ना ने रविवार को अपने रोमानियाई साथी फ्लोरिन मेर्गिया के साथ खिताबी जीत दर्ज की।
बोपन्ना ने कहा कि स्टटगार्ट ओपन उनके लिए विंबलडन की तैयारियों के लिए बेहतरीन प्लेटफार्म साबित हुआ।
बोपन्ना ने ट्वीट करते हुए कहा, “अच्छा लग रहा है। विंबलडन से पहले कोई बड़ा ग्रास कोर्ट आयोजन जीतने सुखद होता है। इससे आत्मविश्वास बढ़ता है।”
उल्लेखनीय है कि बोपन्ना और मेर्गिया ने रविवार को हुए खिताबी मुकाबले में आस्ट्रिया के एलेक्जेंडर पेया और ब्राजील के ब्रूनो सोआरेस की जोड़ी को 5-7, 6-2, 10-7 से हराकर इस 574,965 डॉलर यूरो इनामी टूर्नामेंट का खिताब जीता।
बोपन्ना-मेर्गिया की चौथी वरीय जोड़ी ने सेमीफाइनल में पोलैंड के मार्सिन मात्कोवस्की और सर्बिया के नेनाद जिमोनजिक की जोड़ी को 6-3, 6-7, 10-7 से हराया था।
dharmpath.com dharmpath