नई दिल्ली, 16 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी के ख्यातिप्राप्त स्कूलों में आर्थिक रूप से कमजोर तबके (ईडब्ल्यूएस) के लिए आरक्षित श्रेणी में गैर-कानूनी रूप से दाखिला दिलाने का गोरखधंधा करने वाले रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध शाखा) रवींद्र यादव ने आईएएनएस से कहा, “हमने शहर के प्रख्यात स्कूलों में ईडब्ल्यूएस श्रेणी के तहत गैर-कानूनी रूप से दाखिले दिलाने वाले चार लोगों को गिरफ्तार किया है।”
गिरफ्तार किए गए लोगों में अनिल कुमार, सुदामा सिंह, धरम सिंह तथा रैकेट के सरगना मुकेश शर्मा शामिल हैं। इन्हें सोमवार को शहर के विभिन्न ठिकानों से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार, अनिल इस श्रेणी के तहत दाखिले के इच्छुक लोगों को शर्मा के पास ले जाता था, जबकि सुदामा और धरम इसके लिए फर्जी दस्तावेज तैयार करते थे।
dharmpath.com dharmpath