छग : वीवी गिरि का स्मारक बनाने की मांग

राजधानी रायपुर में बुधवार को आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वीवी गिरि ने आजादी के आंदोलन के दौरान रायपुर के भटगांव रेलवे स्टेशन में अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ आवाज बुलंद की थी, जिसके फलस्वरूप अंग्रेज शासन ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।

महापौर ने कहा कि इसके बाद वह अपने परिवार समेत रिजवी परिवार में आकर छुपे हुए थे। इस बात की जानकारी देश के बहुत कम नागरिकों को है। इस संबंध में संपूर्ण पुष्टि रायपुर के पूर्व सांसद एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी केयूर भूषण ने की है।

उन्होंने मांग की कि रिजवी परिवार के उस निवास को राष्ट्रीय स्तर का स्मारक बनाया जाए। साथ ही उन्होंने भटगांव रेलवे स्टेशन का नामकरण भी पूर्व राष्ट्रपति के नाम पर करने की मांग की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493