रियो डी जेनेरियो, 18 जून (आईएएनएस)। ब्राजील के पूर्व अंतर्राष्ट्रीय मिडफील्डर एलानो ने 2015 इंडियन सुपर लीग के लिए एक बार फिर से चेन्नयिन एफसी के साथ करार किया है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक क्लब के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशीष शाह ने कहा, “हमें इस बात की खुशी है कि हम लगातार दूसरे साथ एलानो को अपने साथ बनाए रखने में सफल रहे हैं।”
ब्राजील के लिए 50 से अधिक मैच खेलने वाले एलानो अभी सांतोस के साथ करारबद्ध हैं और चेन्नयिन एफसी ने एलानो के साथ लोन पर आधारित करार किया है।
मैनचेस्टर सिटी के पूर्व खिलाड़ी एलानो ने इस करार पर खुशी जाहिर की है। एलानो ने कहा, “मैं आईएसएल के दूसरे संस्करण के लिए चेन्नयिन एफसी के साथ करार करके खुश हूं।”
dharmpath.com dharmpath