केजरीवाल मिले वेंकैया से, सहयोग मांगा

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को केंद्रीय शहरी विकास मंत्री एम. वेंकैया नायडू से मुलाकात की और विकास परियोजनाओं में उनसे सहयोग मांगा।

इस दौरान उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी उनके साथ थे। केजरीवाल ने शिक्षा, स्वास्थ्य और परिवहन परियोजना में जमीन उपलब्ध कराने के लिए केंद्र सरकार से सहयोग की मांग की।

दिल्ली सरकार के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “बातचीत के दौरान नायडू का रवैया सहयोगात्मक था और उन्होंने हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493