भूस्खलन से सिलीगुड़ी-गंगटोक सड़क मार्ग बंद

सिलीगुड़ी, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले में भूस्खलन के कारण गुरुवार को सिक्किम की राजधानी गंगटोक और सिलीगुड़ी के बीच सड़क मार्ग से संपर्क टूट गया, वहीं न्यू जलपाईगुड़ी और दाíजलिंग के बीच टॉय ट्रेन सेवा भी बाधित रही।

दार्जिलिंग के मिरिक ब्लॉक में वज्रपात की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत भी हो गई।

दार्जिलिंग पर्वतों पर भारी बारिश के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग 31-(ए) पर तीन स्थानों पर भूस्खलन हुआ। इस राजमार्ग को सिक्किम की लाइफलाइन कहा जाता है।

नागरिक सुरक्षा कर्मी, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) और जिला प्रशासन के कर्मचारियों ने इस सड़क मार्ग को खोलने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

कलिम्पोंग उप-संभागीय क्षेत्र में सीवोक और 29 मील के पास भूस्खलन होने के कारण कई पर्यटक फंसे हुए हैं। फंसे हुए बाहनों की कतार काफी लंबी थी।

कुरेसांग उप-संभागीय क्षेत्र के रोंगटोंग में एक पेड़ उखड़ गया, जिस कारण राष्ट्रीय राजमार्ग 55 पर यातायात का परिचालन प्रभावित हुआ।

वहीं पगलाझोरा इलाके में एक अन्य स्थान पर भूस्खलन के कारण ‘हैरिटेज ट्रेन’ दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे ट्रेन का परिचालन भी बाधित रहा। इस ट्रेन को टॉय ट्रेन के नाम से भी जाना जाता है।

पश्चिम बंगाल के उत्तरी इलाके में भारी बारिश के कारण कई नदियां उफान पर हैं।

उत्तरी बंगाल बाढ़ नियंत्रण आयोग के सूत्रों ने कहा कि महानंदा और इलाके की अन्य नदियों में पानी का स्तर बढ़ रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493