मुंबई : जहरीली शराब पीने से 5 की मौत

मुंबई, 18 जून (आईएएनएस)। मुंबई के उपनगरीय क्षेत्र मलावणी स्थित एक मयखाने में जहरीली शराब पीने से पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 से अधिक लोग बीमार पड़ गए। पुलिस ने गुरुवार को मामले की जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि एक व्यक्ति को इस संबंध में और जहरीली शराब (जिसका लोगों ने बुधवार की शाम को सेवन किया था) उपलब्ध कराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है, और मामले की जांच की जा रही है।

महाराष्ट्र के गृहराज्य मंत्री रणजीत पाटिल ने कहा कि जिन लोगों में गुरुवार सुबह से जहर का प्रभाव दिख रहा था, उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि घायलों में दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493