बेंगलुरू, 19 जून (आईएएनएस)। कर्नाटक के तटीय इलाकों और सुदूरवर्ती क्षेत्रों में शुक्रवार को बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने के आसार हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को यहां न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान लगभग 28 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।
मौसम विभाग ने राज्य में बादल छाने और गरज के साथ बौछार पड़ने की भविष्यवाणी की है।
बेंगलुरू, एचएएल हवाईअड्डे और केमपेगौडा अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर गुरुवार को बारिश हुई।
अधिकारियों ने कहा कि बेंगलुरू में गुरुवार को अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से दो डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से एक डिग्री अधिक है।