बिहार में ट्रक से कुचलकर 3 व्यक्तियों की मौत

पटना, 19 जून (आईएएनएस)। राजधानी पटना के ट्रैफिक थाना क्षेत्र में शुक्रवार तड़के एक ट्रक से कुचलकर तीन व्यक्तियों की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने ट्रक जब्त कर लिया है, परंतु ट्रक चालक फरार बताया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, जीरो माईल क्षेत्र में पुलिया निर्माण कार्य में लगे एक ट्रक का चालक ट्रक को पीछे कर रहा था, तभी चालक का वाहन पर से नियंत्रण हट गया और ट्रक ने सड़क किनारे सो रहे तीन व्यक्तियों को कुचल दिया।

ट्रैफिक थाना प्रभारी उदय कुमार ने बताया कि मृतकों की पहचान मालसलामी गांव निवासी अशोक कुमार, विनोद कुमार और मुन्ना के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एनएमसीएच) भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493