विश्वजीत भट्टाचार्य ईस्ट बंगाल के नए कोच नियुक्त

कोलकाता, 19 जून (आईएएनएस)। विश्वजीत भट्टाचार्य आगामी सत्र के लिए ईस्ट बंगाल फुटबाल क्लब के कोच होंगे। क्लब ने शुक्रवार को यह घोषणा की।

क्लब के अधिकारियों के अनुसार, भट्टाचार्य का यह करार एक साल के लिए है।

भट्टाचार्य इससे पूर्व मोहन बागान और कोच्चि की विवा केरल जैसी टीमों के कोच रह चुके हैं। उन्होंने हाल में कलकता फुटबाल लीग के दौरान स्थानीय टीम जॉर्ज टेलीग्राफ एससी के कोच के तौर पर भी कार्य किया।

भट्टाचार्य खिलाड़ी के तौर पर 1984 में भारत की राष्ट्रीय टीम के सदस्य भी रह चुके हैं। एक सड़क दुर्घटना के कारण खिलाड़ी के तौर पर हालांकि उन्हें अपना करियर समय से पहले समाप्त करना पड़ा।

ईस्ट बंगाल से जुड़ने पर खुशी जताते हुए भट्टाचार्य ने कहा, “मेरी पहली प्राथमिकता टीम को एक परिवार के तौर पर विकसित करने की होगी।”

भट्टाचार्य के अनुसार, उनके सामने सबसे पहली चुनौती कलकत्ता फुटबाल लीग (सीएफएल) लगातार छह बार जीतने की होगी। ईस्ट बंगाल ने इससे पूर्व 1970 से 75 के बीच लगातार छह बार इस खिताब को जीतने में सफलता पाई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493