अगरतला, 20 जून (आईएएनएस)। त्रिपुरा में जहरीली शराब पीने से दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को मामले की जानकारी दी।
मृतक युवकों की पहचान रवींद्र वर्मा (34) और राजू पॉल (35) के रूप में हुई है।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, “पश्चिमी त्रिपुरा के खोवाई जिला स्थित कल्याणपुर में जहरीली शराब पीने से शुक्रवार की रात दो युवकों की मौत हो गई। मृतक युवक दोस्त थे।”
पुलिस ने दोनों युवकों के घर से कुछ ही दूरी पर एक सुनसान जगह से उनके शव बरामद किए हैं।
dharmpath.com dharmpath