आडवाणी, ईरानी हिमाचल में योग दिवस में हिस्सा लेंगे

शिमला, 20 जून (आईएएनएस)। वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी, केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने के लिए हिमाचल प्रदेश में होंगे।

शिमला, 20 जून (आईएएनएस)। वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी, केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने के लिए हिमाचल प्रदेश में होंगे।

ईरानी राज्य की राजधानी शिमला में होंगी, जबकि आडवाणी लोकसभा सदस्य शांता कुमार के गृहनगर पालमपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं।

राज्य सरकार ने सभी जिला आयुर्वेदिक अधिकारियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने और उसमें स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों, जनता, योग संस्थानों, पुलिसकर्मियों, एनसीसी कैडेटों और नेहरू युवा केंद्र को शामिल करने के निर्देश दिए हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493