महाराष्ट्र में भारी बारिश के बीच मनाया विश्व योग दिवस

मुंबई/नागपुर, 21 जून (आईएएनएस)। महाराष्ट्र में रविवार को भारी बारिश के बीच हजारों वरिष्ठ नागरिकों, युवाओं, नामचीन हस्तियों, विद्यार्थियों और आम लोगों ने जोश के साथ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में हिस्सा लिया।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में नागपुर के यशवंत स्टेडियम में 21,000 से अधिक लोग एकत्रित हुए।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष रावसाहेब दानवे और अन्य ने योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम का समन्वय राज्य की प्रवक्ता शैना एन.सी और अन्य ने दक्षिण मुंबई के मरीन ड्राइव इलाके में किया।

इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने योग किया। ये लोग अपने साथ चटाई लेकर पहुंचे थे।

राज्य की विभिन्न जेलों में भी इसी तरह के कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें नागपुर केंद्रीय कारावास शामिल है। यहां फडणवीस ने दौरा कर कैदियों से योग करने के लिए कहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493