पश्चिमी मध्य रेल मार्ग पर सेवा अबतक सामान्य नहीं

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। पश्चिमी मध्य रेलवे के अंतर्गत मध्य प्रदेश इटारसी जंक्शन के रूट रिले इंटरलॉकिंग (आरआरआई) सिग्नल सिस्टम में लगी आग के पांच दिनों बाद भी रेल सेवाएं सामान्य नहीं हो पाई हैं। रविवार को जहां 66 रेलगाड़ियां रद्द हैं, वहीं नौ के मार्ग बदले गए हैं। इसके साथ ही 11 जोड़ी गाड़ियों को 26 जून तक के लिए रद्द किया गया है।

पश्चिम मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया है कि इटारसी के अग्निकांड के बाद 11 गाड़ियों को दो सप्ताह के लिए रद्द करने का निर्णय लिया गया था, अब उसमें बदलाव किया गया है। ये गाड़ियां अब सिर्फ 26 जून तक ही रद्द रहेंगी।

रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, गाड़ी संख्या 11701 व 11702 जबलपुर-इंदौर-जबलपुर इंटरसिटी, 11703 व 11704 इंदौर-रीवा-इंदौर त्रि-साप्ताहिक इंटरसिटी, 51603 व 51604 बीना-कटनी-बीना पैसेंजर ,51675 व 51676 कटनी-चोपन-कटनी पैसेंजर, 51677 व 51678 चोपन-शक्तिनगर-चोपन पैसेंजर, 51605 व 51606कटनी-चिरमिरि-कटनी पैसेंजर, 51885 व 51886 बीना-दमोह-बीना पैसेंजर, 51671 व 51672 इटारसी-कटनी-इटारसी पैसेंजर, 51673 व 51674 इटारसी-सतना-इटारसी पैसेंजर, 51189 व 51190 इटारसी-इलाहाबाद-इटारसी पैसेंजर और 51187 व 51188 भुसावल-कटनी-भुसावल पैसेंजर आगामी 26 जून तक रद्द रहेगी।

मालूम हो कि प्रदेश के इटारसी जंक्शन के आरआरआई में बुधवार सुबह आग लग गई थी। इससे कई घंटों के लिए रेल यातायात पूरी तरह ठप पड़ गया था। हालात अब सुधर रहे हैं, इसके बावजूद रविवार को 66 गाड़ियां रद्द हैं। वहीं नौ के मार्ग बदले गए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493