एवर्टन के साथ 2018 तक बने रहेंगे जागिएल्का

लंदन, 21 जून (आईएएनएस)। इंग्लिश प्रीमियर लीग क्लब एवर्टन के डिफेंडर फिल जागिएल्का ने क्लब के साथ करार की अवधि में एक साल का इजाफ किया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक अब क्लब के मौजूदा कप्तान जागिएल्का क्लब के साथ जून 2018 तक बने रहेंगे।

जागिएल्का ने आठ साल पहले 40 लाख पाउंड के करार के तहत एवर्टन के साथ करार किया था। बीते सत्र में उन्हें क्लब का सत्र का सबसे अच्छा खिलाड़ी चुना गया था।

जागिएल्का क्लब के लिए अब तक 300 से अधिक मैच खेल चुके हैं। इसके अलावा वह इंग्लैंड के लिए भी 36 मैच खेल चुके हैं।

फिल निवले के संन्यास लेने के बाद बीते साल क्लब ने जागिएल्का को अपना कप्तान नियुक्त किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493