मुख्यमंत्री, शिल्पा शेट्टी ने योग दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लिया

बेंगलुरू, 21 जून (आईएएनएस)। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम में यहां हिस्सा लिया। इस दौरान 10,000 से अधिक लोगों ने योगाभ्यास किया।

कार्यक्रम का आयोजन कांतिरावा स्टेडियम में किया गया।

सिद्धारमैया ने यहां मौजूद लोगों से कहा, “योग शांति, स्वास्थ्य और सौहार्द्र के लिए है।”

कई स्कूलों के बच्चों, अस्पताल की नर्सो और कर्नाटक राज्य रिजर्व पुलिस बल के पुलिसकर्मियों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

इससे पूर्व, मुख्यमंत्री विधानसभा में योग दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां कई नौकरशाह भी मौजूद थे।

शिल्पा ने वृक्षासन और अन्य योग आसन किए, तथा लोगों को सलाह दी कि वे अच्छे स्वास्थ्य के लिए इसका अभ्यास करें।

इसके बाद शिल्पा ने ट्वीट किया, “खुले आसमान के नीचे 10,000 लोगों के साथ योग आसन करने का आनंद लिया। यह एक ऐतिहासिक दिन है। सभी को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधाई।”

शहर के अन्य स्थानों, ऑर्ट ऑफ लीविंग में भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से जुड़े कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां 500 लोगों ने इसमें हिस्सा लिया और हठ योग किया।

इस कार्यक्रम के बाद 1,000 स्कूली बच्चों ने योग नृत्य पेश किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493