छत्तीसगढ़ : नन के साथ दुष्कर्म की कोशिश

जुलूस राजभवन की ओर जा रहा था, तभी जिला पुलिस ने उसे रास्ते में काली मंदिर के पास रोक दिया। ईसाई समुदाय ने इस घटना के आरोपियों को 72 घंटे के भीतर पकड़ने की चेतावनी दी है।

पुलिस के अनुसार, पंडारी इलाके में स्थित अस्पताल में कार्यरत 48 वर्षीय नर्स ने आरोप लगाया है कि तड़के चार बजे दो नकाबपोश व्यक्ति उसके आवास में घुसे और उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की।

पुलिस ने कहा कि लेकिन नर्स दोनों से भिड़ गई और इसके बाद वे दोनों वहां से भाग गए। नर्स की शिकायत पर एक मामला दर्ज कर लिया गया है।

मिशनरी अस्पताल में नन के साथ हुई इस घटना के बाद राजधानी सहित पूरे प्रदेश में गुस्सा है। राजनीति के साथ ही सामाजिक संगठनों ने इस घटना के विरोध में कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की है।

कांग्रेस ने इस घटना के आरोपियों को पकड़े जाने व सुरक्षा व्यवस्था की नाकामियों के विरोध में रायपुर बंद की चेतावनी दी है।

आईजी जी.पी. सिंह ने बताया कि घटना में शामिल लोगों की गिरफ्तारी और मामले की जांच के लिए एएसपी (अपराध) अजातशत्रु बहादुर और एएसपी सिटी, नीरज चंद्राकर के नेतृत्व में पुलिस की दो टीमें गठित करने का निर्देश दिया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493