दिल्ली में पड़ी फुहारें

नई दिल्ली, 22 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह फुहारें पड़ीं। मौसम विभाग के मुताबिक, दिनभर मौसम सुहावना रहेगा।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) और स्काईमेट के मुताबिक, शहर में गरज के साथ हल्की बारिश जारी रहेगी। दिनभर बादल घिरे रहेंगे और मौसम खुशनुमा रहेगा।

आईएमडी सरकारी मौसम एजेंसी और स्काईमेट निजी मौसम एजेंसी है।

आईएमडी के मुताबिक, सुबह 8.30 बजे न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और आद्र्रता 51 फीसदी दर्ज की गई।

आईएमडी के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि सोमवार दोपहर गरज के साथ हल्की बारिश होगी।

अधिकारी ने बताया, “मौसम में दिन बढ़ने के साथ सुधार होगा और दोपहर बाद यह सुहावना हो जाएगा तथा अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493