भारत के खिलाफ श्रृंखला जीतना बड़ी उपलब्धि : मुर्तजा

मीरपुर (बांग्लादेश), 22 जून (आईएएनएस)। बांग्लादेश क्रिकेट टीम के कप्तान मशरफे मुर्तजा ने कहा है कि भारत के खिलाफ पहली बार श्रृंखला जीतना उनके देश के क्रिकेट इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक है।

बांग्लादेश की बीडीन्यूज24. कॉम के अनुसार मेजबान टीम ने रविवार को दूसरे एकदिवसीय में भारत को छह विकेट से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त प्राप्त कर ली है। पहला मैच बांग्लादेश 79 रनों से जीतने में सफल रहा था।

पिछले कुछ वर्षो में बांग्लादेश ने एकदिवसीय मैचों में कई शानदार जीत हासिल किए हैं। टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वर्ष-2012 में घरेलू श्रृंखला जीती। इसके बाद टीम एशिया कप-2012 के फाइनल में पहुंचने में सफल रही। साथ ही यह टीम 2010 और 2013 में भी न्यूजीलैंड को अपने घर में धूल चटाने में कामयाब रही।

बांग्लादेश विश्व कप-2007 के सुपर आठ में पहुंचने में कामयाब रहा और फिर इस साल टूर्नामेंट के नॉकआउट दौर में पहुंचा। साथ ही टीम हाल में पाकिस्तान के खिलाफ भी 3-0 से श्रृंखला जीतने में कामयाब रही।

विश्व की दूसरे रैंकिंग की टीम भारत के खिलाफ जीत ने अब हालांकि बांग्लादेश की उपलब्धि को नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया है।

मुर्तजा ने कहा, “यह निश्चित रूप से हमारे लिए सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक है। हर जीत महत्वपूर्ण होती है और हम अब भी सुधार कर रहे हैं। मुझे उम्मीद है हम इस क्रम को जारी रखेंगे। इसके बावजूद दूसरे रैंकिंग की टीम भारत को हराना एक बड़ी उपलब्धि है।”

मुर्तजा ने भारत के खिलाफ दोनों मैचों में मिली जीत पर हैरानी जताते हुए कहा, “सच यह है कि हमने उम्मीद नहीं की थी कि पहले दो मैच हम इस अंदाज में जीतने में सफल होंगे। हमें पता था कि भारत के साथ मुकाबला कठिन होगा लेकिन सौभाग्य से सब कुछ हमारे हिसाब से हुआ। हमारे खिलाड़ियों का आत्मविश्वास अब काफी बढ़ गया है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493